Rajasthan Safai Karmachari Recruitment 2026: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। स्वच्छ भारत मिशन और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के कुल 24,277 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।
सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा । यदि आप राजस्थान के मूल निवासी हैं और सरकारी विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।
इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 की आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Rajasthan Safai Karmachari Recruitment 2026
विवरण (Particulars) | जानकारी (Details) |
|---|---|
विभाग का नाम | स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार |
पद का नाम | संविदा सफाई कर्मचारी |
कुल पद (Total Posts) | 24,277 पद (गैर-अनुसूचित क्षेत्र) |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (SSO Portal के माध्यम से) |
चयन प्रक्रिया | लॉटरी सिस्टम (Lottery System) |
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 15 अगस्त 2026 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 सितंबर 2026 (रात्रि 23:59 बजे तक) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://lsg.urban.rajasthan.gov.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अगस्त 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026
पात्रता और योग्यता (Eligibility Criteria)
- आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है ।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- आयु की गणना: 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
- आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS/महिला) और विशेष योग्यजनों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी ।
- आवेदक के पास राज्य के किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र/राज्य सरकार के विभाग, या अधिकृत प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से सफाई कार्य करने का न्यूनतम 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए । अनुभव प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य (अनारक्षित) वर्ग: ₹ 600/-
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS): ₹ 400/-
- दिव्यांगजन: ₹ 400/-
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लॉटरी प्रक्रिया (Lottery System): योग्य उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी (Random System) के माध्यम से किया जाएगा । यह प्रक्रिया सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के जरिए होगी ।
- अनुबंध की अवधि: चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 01 वर्ष के लिए संविदा पर रखा जाएगा ।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)
- SSO पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल (https://sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करें ।
- Citizen Apps (G2C): लॉगिन के बाद 'Recruitment Portal' का चयन करें ।
- One-Time Registration (OTR): यदि आपने OTR नहीं किया है, तो अपना जनाधार कार्ड या आधार कार्ड नंबर डालकर OTR प्रक्रिया पूरी करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म भरें: OTR पूरा होने के बाद सफाई कर्मचारी भर्ती के विकल्प पर क्लिक करें। आपका डेटा OTR से अपने आप आ जाएगा ।
- लाइव फोटो (Live Photo Capture): आवेदन पत्र भरते समय आवेदक को वेबकैम या लैपटॉप कैमरे से अपनी लाइव फोटो खींचकर अपलोड करनी होगी। फोटो खींचते समय चेहरा साफ होना चाहिए और पीछे का बैकग्राउंड हल्का/सफेद होना चाहिए।
- दस्तावेज अपलोड: अपने हस्ताक्षर और अनुभव प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- सबमिट करें: फॉर्म को ध्यानपूर्वक चेक करें और अंतिम रूप से 'Submit' कर दें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट कर अपने पास रख लें।
महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions for Applicants)
- केवल एक निकाय से आवेदन: एक आवेदक राज्य के 183 नगरीय निकायों में से केवल एक ही निकाय के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन करने पर आपके सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
- आरक्षण (Reservation): महिलाओं (30%), भूतपूर्व सैनिकों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और दिव्यांगजनों को राज्य सरकार के नियमानुसार क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण का लाभ मिलेगा।
- गलत जानकारी: यदि कोई उम्मीदवार फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाता है या गलत जानकारी देता है, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।


No comments:
Post a Comment