Entertainment News

Thursday, May 14, 2026

AAICLAS Recruitment 2026 | 12th पास के लिए एयरपोर्ट पर नौकरी का मौका

AAICLAS Recruitment 2026: अगर आप 12वीं पास हैं और एविएशन सेक्टर (Aviation Sector) या एयरपोर्ट पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की 100% सहायक कंपनी, AAICLAS (AAI Cargo Logistics & Allied Services Company Ltd.) ने असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

यह भर्ती 3 साल के फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट (Fixed Term Contract) के आधार पर की जाएगी। इस आर्टिकल में जानिए इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी, जैसे- योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन कैसे करें।


AAICLAS Recruitment 2026

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 जुलाई 2026
  • कौन कर सकता है अप्लाई? (Eligibility Criteria)

    शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। जनरल (General) वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 60% और SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के 55% अंक होने चाहिए। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय 12वीं के अंक केवल प्रतिशत (जैसे 60, 70) में दर्ज करें, CGPA में नहीं।

    आयु सीमा (Age Limit): 1 जून 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और एक्स-सर्विसमैन को 5 साल की छूट मिलेगी।

    भाषा ज्ञान: उम्मीदवार को अंग्रेजी, हिंदी या स्थानीय भाषा को पढ़ने और बोलने की समझ होनी चाहिए।

    सैलरी और अन्य भत्ते (Salary & Benefits)

    चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने एक फिक्स्ड सैलरी दी जाएगी।

    • पहला साल: ₹21,500/- प्रति माह।
    • दूसरा साल: ₹22,000/- प्रति माह
    • तीसरा साल: ₹22,500/- प्रति माह
    अन्य लाभ: इसके अलावा साल में 18 प्रिविलेज लीव (PL), 12 हाफ-पे लीव, 9 कैजुअल लीव (CL) और 2 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे (RH) मिलेंगे। साथ ही खुद और परिवार के लिए प्रति वर्ष ₹10,000 तक का मेडिकल इंश्योरेंस रिफंड भी मिलेगा।

    नौकरी का स्थान और काम (Job Location & Profile)

    जॉब प्रोफाइल: यह एक ऑपरेशनल काम है जिसमें एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान (बैगेज) की लोडिंग-अनलोडिंग और कन्वेयर बेल्ट या एक्स-रे मशीन से भारी सामान उठाना शामिल है

    पोस्टिंग की जगह: फिलहाल तिरुपति (9), त्रिची (23), मदुरै (9), भुवनेश्वर (9) और उदयपुर (12) एयरपोर्ट्स के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। हालांकि, कंपनी की जरूरत के हिसाब से पोस्टिंग भारत में कहीं भी की जा सकती है।

    आवेदन फीस (Application Fee)

    • जनरल (General) और OBC: ₹500/-
    • SC/ST, EWS और सभी महिलाएं: ₹100/- (ध्यान दें: फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा होगी और यह रिफंडेबल नहीं है )

    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    चयन प्रक्रिया के दौरान, जिन उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन (Graduation) में अधिक अंक होंगे, उन्हें पहले ऑनलाइन इंटरव्यू (Interaction) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

    आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

    1. सबसे पहले AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट www.aaiclas.aero पर जाएं।
    2. होमपेज पर "Career" सेक्शन में जाएं और विज्ञापन (Advt. No. 02 of 2026) के सामने "Apply Now" पर क्लिक करें।
    3. फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें।
    4. जरूरी दस्तावेज जैसे- 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो (अधिकतम 20KB) और सिग्नेचर (अधिकतम 20KB) अपलोड करें।
    5. अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस भरें और फॉर्म सबमिट कर दें।

    नोट: आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। डाक या कूरियर से भेजे गए फॉर्म रद्द कर दिए जाएंगे। एक उम्मीदवार केवल एक ही लोकेशन के लिए आवेदन कर सकता है। भर्ती से जुड़ा सारा संवाद आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर ही किया जाएगा।

    For NotificationClick Here
    Apply OnlineClick Here

    No comments:

    Post a Comment