Home Guard Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञप्ति जारी की है।
तो इसके लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके बारे में विस्तार से आपको जानकारी देने वाले है, की इसके लिए आप कैसे आवेदन आकर पाएंगे, क्या पूरी प्रकिर्या रहेगी, तो आप आर्टिकल को पूरा पढियेगा और अगर कोई सवाल हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है।
Home Guard Recruitment 2026
Vacancy Details
इस भर्ती के तहत देहरादून में कुल 152 रिक्त पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी, जिन्हें क्षैतिज आरक्षण के आधार पर निम्नलिखित तरीके से बांटा गया है
- अनारक्षित (UR): 111 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 20 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 15 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 06 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 00 पद
Eligibility Criteria
1. शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
2. आयु सीमा: दिनांक 01 जनवरी 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए, (उत्तराखंड राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी)
3. निवास: आवेदन करने वाले पुरुष अभ्यर्थी का देहरादून जनपद का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
Physical Standards
अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शारीरिक मापदंडों को पूरा करना होगा -
ऊंचाई (Height): सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए न्यूनतम 165 सेमी, अनुसूचित जनजाति के लिए 157.50 सेमी और पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 160 सेमी
सीना (Chest): सामान्य/ओबीसी/एससी के लिए बिना फुलाए 78.8 सेमी और फुलाने पर 83.8 सेमी। एसटी और पर्वतीय क्षेत्र के लिए बिना फुलाए 76.3 सेमी और फुलाने पर 81.3 सेमी। (सीने में कम से कम 5 सेमी का फुलाव होना आवश्यक है)
Selection Process
चयन प्रक्रिया कुल 60 अंकों की होगी, जो मेरिट के आधार पर तय की जाएगी।
1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) - 30 अंक: इसमें 2 किमी की दौड़ (10 अंक), क्रिकेट बॉल थ्रो (10 अंक) और लम्बी कूद (10 अंक) शामिल है।
2. शैक्षिक योग्यता - 10 अंक: हाईस्कूल के लिए 8 अंक, इंटरमीडिएट के लिए 9 अंक (8+1) और स्नातक के लिए 10 अंक (8+2) निर्धारित हैं।
3. अतिरिक्त वेटेज - 20 अंक: एनसीसी/एनएसएस/स्काउट गाइड (अधिकतम 5 अंक), होमगार्ड्स के परिजनों के लिए (5 अंक), खेलकूद (अधिकतम 5 अंक) और भारी/हल्का वाहन चालक लाइसेंस (अधिकतम 5 अंक) के आधार पर दिए जाएंगे।
Important Dates
- आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध होने की तिथि: 01 मई 2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 22 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
How to Apply for Dehradun Home Guard Recruitment
1. यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफ़लाइन है।
2. इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप कार्यालय जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, देहरादून, नन्दा की चौकी, प्रेमनगर के नोटिस बोर्ड से प्राप्त कर सकते हैं।
3. आप चाहें तो आवेदन पत्र को इनके आधिकारिक फेसबुक पेज "Dehradun Homeguards" से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
4. आवेदन पत्र को सही-सही भरकर और सभी आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेजों (शैक्षिक योग्यता, आयु, निवास, जाति प्रमाण-पत्र आदि) को संलग्न करके अंतिम तिथि 22 मई 2026 से पहले कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से जमा करें।
नोट: अंतिम तिथि के बाद या अपूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञप्ति का अध्ययन अवश्य करें।

| For Notification | Click Here |
| Apply Online | Click Here |

No comments:
Post a Comment