Entertainment News

Tuesday, May 26, 2026

Gram Panchyat Sachiv Recruitment 2026 | 12th पास के लिए मौका

 Gram Panchayat Sachiv Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। कार्यालय जिला पंचायत, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) द्वारा ग्राम पंचायत सचिव (पंचायत कर्मी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 27 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 09 जून 2026 (शाम 5:30 बजे तक) अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको कांकेर ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।


Gram Panchayat Sachiv Recruitment 2026

  • विभाग का नाम: कार्यालय जिला पंचायत, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
  • पद का नाम: ग्राम पंचायत सचिव (पंचायत कर्मी)
  • कुल पदों की संख्या: 27 पद
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 09 जून 2026, शाम 5:30 बजे तक
  • आवेदन का माध्यम: केवल पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.kanker.gov.in

पदों का विवरण (Vacancy Details)

कुल 27 पदों को विभिन्न वर्गों के आधार पर इस प्रकार बांटा गया है।

  • अनारक्षित (UR): 7 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 15 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 1 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 4 पद (नोट: इन पदों में महिलाओं, भूतपूर्व सैनिकों और निःशक्तजनों के लिए भी आरक्षण निर्धारित है)

पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता: आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • तकनीकी योग्यता: शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में 1 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • स्थानीय निवासी: आवेदक को कांकेर जिले का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है और इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
  • रोजगार पंजीयन: उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • 01 जनवरी 2026 की स्थिति में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), महिलाओं और निःशक्तजनों को राज्य शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी

वेतनमान (Salary Details)

चयनित उम्मीदवारों को 3500 – 10000 रुपये के वेतनमान और 1100 रुपये के ग्रेड वेतन (Grade Pay) पर नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही वर्तमान में महंगाई भत्ता नियमानुसार देय होगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में आवेदकों का चयन किसी लिखित परीक्षा के बजाय उनके शैक्षणिक अंकों और अनुभव के आधार पर मेरिट (वरीयता) बनाकर किया जाएगा। मेरिट का निर्धारण निम्नलिखित तरीके से होगा:
  • हायर सेकेंडरी (12वीं) के अंकों का अधिभार: 50 प्रतिशत।
  • उच्चतर शैक्षणिक योग्यता (अधिकतम 10 अंक): स्नातक के लिए 5 अंक और स्नातकोत्तर के लिए 5 अंक
  • कम्प्यूटर कौशल परीक्षा: 25 प्रतिशत।
  • अनुभव: रोजगार सहायक के पद पर कार्य करने का अनुभव रखने वालों को 15 अंक (प्रत्येक वर्ष के 3 अंक के मान से अधिकतम 5 वर्ष का अंक) दिए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:
  • आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पूर्णतः भरकर उसके साथ पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक अर्हता, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें

  • आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। व्यक्तिगत रूप से, सीधे, ईमेल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजे गए आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

  • लिफाफे के ऊपर "पद का नाम" जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है, उसका स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है।

  • आवेदन भेजने का पता: कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उ.ब. कांकेर (छ.ग.) पिन कोड – 494334

For NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here


No comments:

Post a Comment