Entertainment News

Saturday, May 30, 2026

ICAR IARI Field Assistant Recruitment 2026 | 12th Pass

 ICAR IARI Field Assistant Recruitment: अगर आप 12वीं पास हैं और कृषि के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। ICAR-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नई दिल्ली के आनुवंशिकी विभाग (Division of Genetics) ने फील्ड / प्रयोगशाला सहायक (Field/Lab Assistant) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।

यह भर्ती ICARDA द्वारा वित्त पोषित प्रोजेक्ट "गेहूं में गुणवत्ता सुधार (Quality Improvement in Wheat)" के लिए की जा रही है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ईमेल के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं।

इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।


महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 08 जून 2026, शाम 5:30 बजे तक
  • साक्षात्कार (Interview) की तिथि: 12 जून 2026

रिक्ति का विवरण (Vacancy Details)

  • पद का नाम: फील्ड/लैब असिस्टेंट (Field/Lab Assistant)
  • पदों की कुल संख्या: 01 (एक)
  • नौकरी का प्रकार: यह पद पूरी तरह से संविदा (Contractual) और अस्थायी आधार पर है, जो प्रोजेक्ट की समाप्ति (31 दिसंबर 2027) तक रहेगा

वेतन (Salary)

चयनित उम्मीदवार को 20,000 रुपये प्रति माह (फिक्स्ड) वेतन दिया जाएगा, इसके साथ ही हर साल 10% की बढ़ोतरी (Increment) का भी प्रावधान है।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)


1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कृषि (Agriculture), विज्ञान (Science) या संबंधित विषयों में 12वीं (Intermediate) पास होना आवश्यक है।

2. वांछनीय अनुभव (Desirable Experience): कृषि से संबंधित फील्ड और प्रयोगशाला (Lab) में काम करने, और उपकरणों के रखरखाव (Equipment handling) की मूलभूत जानकारी व अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी

3. आयु सीमा (Age Limit):
  • न्यूनतम आयु: साक्षात्कर की तिथि तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए
  • अधिकतम आयु: सामाान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है
  • आयु में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष तथा SC/ST और महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. उम्मीदवारों द्वारा भेजे गए सीवी (CV/Biodata) के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
  2. केवल शॉर्टलिस्ट किए गए योग्य उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार (Interview) के लिए ईमेल के माध्यम से बुलाया जाएगा
  3. साक्षात्कार आनुवंशिकी विभाग, ICAR-IARI, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा
  4. ज्वाइनिंग के समय सभी मूल दस्तावेजों (Original Documents) का सत्यापन किया जाएगा और IARI डिस्पेंसरी से मेडिकल सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा

आवेदन कैसे करें? (How to Apply for IARI Recruitment 2026)

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त और आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
  1. सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए निर्धारित प्रारूप (Application Format) को भरें
  2. इसके बाद 10वीं कक्षा से लेकर आगे की सभी शैक्षणिक मार्कशीट/प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) और एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो को स्व-सत्यापित (Self-attest) कर लें
  3. यदि आप वर्तमान में कहीं कार्यरत हैं, तो अपने नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (No Objection Certificate - NOC) अवश्य लें
  4. भरे हुए आवेदन फॉर्म और सभी दस्तावेजों को स्कैन करके एक सिंगल पीडीएफ (Single PDF) फाइल बनाएं
  5. इस पीडीएफ फाइल को 08 जून 2026 (शाम 5:30 बजे) से पहले ईमेल आईडी: sksingh.dwr@gmail.com पर भेज दें।





No comments:

Post a Comment