Entertainment News

Monday, May 4, 2026

Hospital Assistant Recruitment 2026 | 10th पास के लिए जबरदस्त मौका

 Hospital Assistant Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB), भोपाल ने संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 'अस्पताल सहायक' (Hospital Assistant) के 1200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10वीं पास युवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पाने का यह एक बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

इस आर्टिकल में हम आपको MP Hospital Assistant Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे तिथियां, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hospital Assistant Recruitment 2026 (Important Dates)

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित तिथियों का ध्यान रखना होगा:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 07 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मई 2026

  • आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि: 07 मई 2026 से 26 मई 2026

  • संभावित परीक्षा तिथि: 24 जून 2026 (बुधवार से प्रारंभ)

पदों का विवरण (Vacancy Details)

अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) के कुल 1200 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनका श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है
  • अनारक्षित (UR): 324 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 120 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 192 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 240 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 324 पद

वेतनमान (Salary Structure)

अस्पताल सहायक के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शानदार वेतनमान 15,500 - 49,000 रुपये (लेवल 1) के आधार पर दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हाई स्कूल / 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

आयु में छूट: आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC), ईडब्ल्यूएस, महिला उम्मीदवारों और मध्य प्रदेश के निगम/मंडल के कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी (यानी अधिकतम 45 वर्ष) .

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • अनारक्षित वर्ग के लिए: 500 रुपये

  • SC/ST/OBC/EWS और दिव्यांग (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी): 250 रुपये

(नोट: कियोस्क के माध्यम से फॉर्म भरने पर 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से फॉर्म भरने पर 20 रुपये का अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क देय होगा )

परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम (Exam Pattern & Syllabus)

परीक्षा का स्वरूप: यह एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा होगी जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

कुल अंक और समय: परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। ध्यान रहे, गलत उत्तर देने पर कुल प्राप्तांक में से 0.25 अंक (1/4 नेगेटिव मार्किंग) काटे जाएंगे।

पाठ्यक्रम: परीक्षा में हाई स्कूल स्तर के 5 विषयों से प्रश्न आएंगे - सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान। पाठ्यक्रम में हिंदी व्याकरण, 10वीं की गणित, विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान) और इतिहास, भूगोल व राजनीति से जुड़े विषय शामिल हैं।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  1. इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in या एमपी ऑनलाइन पोर्टल www.mponline.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर "नागरिक सेवाएं" (Citizen Services) के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  3. नियमपुस्तिका को ध्यान से पढ़ने के बाद अपनी सही जानकारी, फोटो, हस्ताक्षर और स्वहस्तलिपि स्कैन करके अपलोड करें।
  4. अपना परीक्षा शहर (4 विकल्पों की प्राथमिकता) चुनें
  5. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  6. फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

For NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here

No comments:

Post a Comment