इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने नेशनल डेंटल कमीशन (NDC), दिल्ली में आउटसोर्स आधार पर डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार दिल्ली/NCR में नौकरी की तलाश में हैं, वे 4 और 5 मई 2026 को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
ICSIL Delhi Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण जानकारी
- संगठन का नाम: Intelligent Communication Systems India Ltd. (ICSIL)
- क्लाइंट विभाग: National Dental Commission (NDC), दिल्ली
- कुल पद: 20 (10 DEO और 10 MTS - यह संख्या घट या बढ़ सकती है)
- नौकरी का प्रकार: कॉन्ट्रैक्चुअल / आउटसोर्स
- नौकरी का स्थान: दिल्ली/NCR में कहीं भी
- इंटरव्यू तारीख: 4 और 5 मई 2026
पदों का विवरण और योग्यता (Vacancy Details & Eligibility)
1. डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator - DEO)
पदों की संख्या: 10
शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएट (Graduate) या उससे अधिक
आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष
सैलरी (प्रति माह): ₹24,356/- (GNCTD के न्यूनतम वेतन नियमों के अनुसार)
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि और समय: 4 मई 2026 (सोमवार), सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
2. मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
पदों की संख्या: 10
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास (Matriculate) - उम्मीदवार ग्रेजुएट नहीं होना चाहिए
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष
सैलरी (प्रति माह): ₹22,411/- (GNCTD के न्यूनतम वेतन नियमों के अनुसार)
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि और समय: 5 मई 2026 (मंगलवार), सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया (Application Fee & Process)
उम्मीदवारों को इंटरव्यू से कम से कम एक दिन पहले ICSIL की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और ₹590/- (नॉन-रिफंडेबल) वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुल्क का भुगतान करना होगा
वॉक-इन-इंटरव्यू के समय इस ₹590/- के भुगतान का प्रिंट आउट (Proof of Payment) साथ लाना अनिवार्य है, अन्यथा इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:
- जन्म तिथि (DOB), शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के सभी ओरिजिनल (Original) दस्तावेज
- सभी संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी का 1 सेट
- 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (ध्यान दें: एप्लीकेशन फॉर्म में उम्मीदवार का नाम 10वीं के सर्टिफिकेट, पैन कार्ड और आधार कार्ड के नाम से मेल खाना चाहिए
इंटरव्यू का स्थान (Interview Venue)
Intelligent Communication Systems India Ltd. (ICSIL) एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, पहली मंजिल, पोस्ट ऑफिस के ऊपर, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट, फेज-III, नई दिल्ली-110020
अन्य महत्वपूर्ण शर्तें (Important Terms & Conditions)
- इंटरव्यू में शामिल होने या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कोई TA/DA (यात्रा भत्ता) नहीं दिया जाएगा
- यह नियुक्ति पूरी तरह से तय अवधि के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर है और यह भविष्य में नियमित (Regular) नौकरी की गारंटी नहीं देती है
- विभाग की जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों को शिफ्ट (Shift) या रोटेशनल ड्यूटी में काम करना पड़ सकता है
- चयनित उम्मीदवारों की सैलरी से पहले और दूसरे महीने में 50-50% करके कुल 15 दिनों का वेतन सिक्योरिटी (Security) के रूप में काटा जाएगा। यह राशि कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने और 'नो ड्यूज' सर्टिफिकेट मिलने के बाद सेविंग बैंक के ब्याज सहित वापस (Refund) कर दी जाएगी
अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से ICSIL की आधिकारिक वेबसाइट (www.icsil.in) चेक करते रहें। किसी भी पूछताछ के लिए फोन नंबर: 011-40538951 पर संपर्क किया जा सकता है

| For Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |

No comments:
Post a Comment