Entertainment News

Wednesday, June 3, 2026

UPSSSC Recruitment 2026 | लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार के पदों पर बम्पर भर्ती

 UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी (UP Government Jobs) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखा परीक्षक (Auditor) एवं सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) मुख्य परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 1829 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यहाँ हम इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे- महत्वपूर्ण तिथियाँ, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से बता रहे हैं।


Allahabad Recruitment 2026 | ग्रेजुएशन पास के लिए मौका

UPSSSC Recruitment 2026

उम्मीदवारों को अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना चाहिए।

  • विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि: 03 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 14 जुलाई 2026
  • आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 03 अगस्त 2026
  • शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

1. प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET-2025): इस मुख्य परीक्षा में केवल वे ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) दी है और जिनके पास वैध स्कोर कार्ड है

PET-2025 में शून्य (Zero) या नकारात्मक (Negative) अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शॉर्टलिस्टिंग के लिए पात्र नहीं होंगे।

2. शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification):

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स (Commerce) में स्नातक (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर संचालन में 'O' लेवल डिप्लोमा (O Level Diploma) होना चाहिए। (नोट: विभाग के अनुसार योग्यताओं में कुछ विशिष्ट बदलाव हो सकते हैं, अतः पूर्ण नोटिफिकेशन अवश्य जांचें।

आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है (आयु की गणना भर्ती वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर होगी। आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सभी श्रेणियों (अनारक्षित, ओबीसी, एससी और एसटी) के उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क जमा करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा का शुल्क अलग से देना होगा।

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)

चयन प्रक्रिया में 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा।

  • प्रश्नों की संख्या: 100 (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (25%) अंक काटे जाएंगे

पाठ्यक्रम को तीन भागों में बांटा गया है।

  1. भाग-1 (65 अंक): अंकेक्षण, अंतिम खाता, लेखांकन के सिद्धांत, दोहरी लेखा प्रणाली, एडवांस अकाउंटेंसी, टैक्सेशन, आर०टी०जी०एस० (RTGS) और ई-बैंकिंग आदि।
  2. भाग-2 (15 अंक): कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं और समसामयिक तकनीकी नवाचार (IT & Computer Knowledge) .
  3. भाग-3 (20 अंक): उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी (UP GK)

UPSSSC Assistant Accountant / Auditor 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Live Advertisement Segment में विज्ञापन संख्या-14-परीक्षा/2026 पर क्लिक करें।
  3. Applicant Authentication सेक्शन में जाकर PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
  4. अपनी शैक्षिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें तथा पदों का चयन करें।
  5. आवेदन शुल्क (25/- रु) का भुगतान Credit/Debit Card, Internet Banking या UPI के माध्यम से करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल सबमिट किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट (Printout) जरूर निकाल लें

For NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here


No comments:

Post a Comment