Allahabad Recruitment 2026 : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लिए समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), और कंप्यूटर सहायक (CA) के पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जो उम्मीदवार न्यायालय में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है।
इस लेख में हम आपको इस भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी, महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Allahabad Recruitment 2026
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है, सभी उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 जून 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक)
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 22 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक)
- आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window): 24 जून 2026 से 25 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)
रिक्तियों का विवरण और वेतनमान (Vacancy Details & Pay Scale)
इस भर्ती के तहत कुल 543 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनका विवरण और पे-स्केल इस प्रकार है
- समीक्षा अधिकारी (Review Officer - RO): 138 पद (पे लेवल-8: ₹47,600 - ₹1,51,100)
- सहायक समीक्षा अधिकारी (Assistant Review Officer - ARO): 380 पद (पे लेवल-7: ₹44,900 - ₹1,42,400)
- कंप्यूटर सहायक (Computer Assistant - CA): 25 पद (पे लेवल-4: ₹25,500 - ₹81,100)
आवेदन शुल्क (Application Fee)
उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार निम्नलिखित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (Net Banking, Debit/Credit Card, UPI) करना होगा।
- सामान्य (General) / ओबीसी (OBC): ₹1200/-
- उत्तर प्रदेश के एससी (SC) / एसटी (ST) / ईडब्ल्यूएस (EWS): ₹1000/-
(नोट: उम्मीदवार केवल एक ही परीक्षा शुल्क जमा करके अपने वर्टिकल वर्ग के अनुसार तीनों पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं)
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification): तीनों पदों (RO, ARO, और CA) के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता समान रखी गई है
- भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor's Degree) की डिग्री या समकक्ष
- कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा या NIELET/DOEACC द्वारा 'O' लेवल सर्टिफिकेट या 'CCC' सर्टिफिकेट
- कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट (WPM) की गति
- डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान
आयु सीमा (Age Limit) - 01 जुलाई 2026 की स्थिति में
- RO और ARO के लिए: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए (उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1991 से 1 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए)
- कंप्यूटर सहायक (CA) के लिए: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए, (आयु सीमा में उत्तर प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों को 5 वर्ष की छूट और शारीरिक रूप से विकलांग (P.H.) उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट दी जाएगी
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन प्रक्रिया 'सिंगल रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन' के तहत तीन चरणों में पूरी होगी, इसमें इंटरव्यू का कोई प्रावधान नहीं है
- मोड: यह परीक्षा पेन और पेपर (OMR आधारित) मोड में होगी
- प्रश्नों का प्रकार: 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- कुल अंक और समय: 200 अंक और 3 घंटे (180 मिनट) का समय
- नेगेटिव मार्किंग: इस चरण में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
2. चरण-II (मुख्य परीक्षा - Mains Examination):
- मोड: यह वर्णनात्मक (Subjective/ Pen & Paper) परीक्षा होगी
- कुल अंक और समय: 150 अंक और 2 घंटे (120 मिनट) का समय
- परीक्षा का विषय: अंग्रेजी में निबंध लेखन (30 अंक), अंग्रेजी में संक्षेपण (30 अंक), अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद (25 अंक), हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद (25 अंक), और अंग्रेजी में कॉम्प्रिहेंशन (40 अंक)
- न्यूनतम योग्यता अंक: इसमें पास होने के लिए 150 में से 50 अंक लाना अनिवार्य है
3. चरण-III (कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण - Computer Knowledge Test):
- मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- प्रारूप: 50 अंकों की इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 20 मिनट के भीतर अंग्रेजी में लगभग 500 शब्दों का टेक्स्ट कंप्यूटर पर टाइप करना होगा।
- नेगेटिव मार्किंग: हालांकि इसमें कोई सीधी नेगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन टाइपिंग में प्रत्येक गलती पर 0.1 अंक काटा जाएगा
- न्यूनतम योग्यता अंक: उम्मीदवारों को 50 में से कम से कम 25 अंक प्राप्त करने होंगे
महत्वपूर्ण तथ्य: चरण-I में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर रिक्तियों के सात गुना उम्मीदवारों को चरण-II और चरण-III के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चरण-II और चरण-III की परीक्षाएं एक ही दिन सिंगल शिफ्ट में केवल 20 मिनट के अंतराल पर आयोजित की जाएंगी। अंतिम मेरिट लिस्ट चरण-II और चरण-III में प्राप्त कुल 200 अंकों के आधार पर बनेगी।
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
इच्छुक उम्मीदवार इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in या NTA की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/allhcre पर जाकर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी अन्य मोड से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

| For Notification | Click Here |
| Apply Online | Click Here |

No comments:
Post a Comment